Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : घर के सीमांकन विवाद में मारपीट के बाद घायल व्यक्ति की मौत, हत्या की आशंका पर पुलिस ने शुरू की जांच



सहरसा: जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेलवा में घर के सीमांकन को लेकर दो सहोदर भाइयों के परिवारों के बीच हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार सुमन के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर को घर के सीमांकन को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में सुनील कुमार सुमन के आवेदन पर सौरबाजार थाना कांड संख्या 387/26 दर्ज किया गया था।

बताया जा रहा है कि 11 नवंबर की सुबह सुनील कुमार सुमन टहलने के लिए निकले थे। लौटने के दौरान उनके सीने में अचानक दर्द हुआ और वे गिर पड़े। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी देते हुए SDPO पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के साथ एक दिन पहले मारपीट हुई थी और इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। प्रथम दृष्टया मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Post a Comment

0 Comments