Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : सहरसा के मणियां गांव में भीषण अगलगी, मनोहर यादव के घर का लाखों का सामान जलकर राख


सहरसा: जिले के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सहुरिया पंचायत के मणियां गांव में रविवार की रात आग लगने से एक घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की इस घटना में मनोहर यादव के घर को भारी नुकसान पहुंचा है। आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मणियां गांव के वार्ड नंबर 4 निवासी मनोहर यादव के घर में रविवार की रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सामान इसकी चपेट में आ गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखे सामान को बचाने का पर्याप्त मौका नहीं मिल सका।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस अगलगी में घर में रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान के जलकर नष्ट होने की बात सामने आई है।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।








Post a Comment

0 Comments