Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

सहरसा : एबीवीपी का सदस्यता अभियान शुरू, लक्ष्य 15 हजार सदस्य जोड़ने का


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान में सक्रिय नगर मंत्री अंशु कुमार।"

सहरसा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को स्थानीय सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का नेतृत्व कॉलेज अध्यक्ष गणेश यादव और कॉलेज मंत्री रोशन कुमार ने किया।

इस अवसर पर नगर मंत्री अंशु कुमार ने बताया कि सदस्यता अभियान आगामी 31 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य छात्रों को संगठन से जोड़कर उनकी प्रतिभा को निखारना और उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है।



कॉलेज अध्यक्ष गणेश यादव ने कहा कि एबीवीपी का सदस्यता अभियान महज संगठन से जुड़ने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। परिषद हमेशा छात्रों के हितों की रक्षा और उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक बनने का कार्य करती रही है।

कॉलेज मंत्री रोशन कुमार ने बताया कि इस वर्ष पूरे सहरसा जिले का सदस्यता लक्ष्य 15 हजार रखा गया है। इसके लिए जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

इस मौके पर कॉलेज मंत्री चंदन यादव, पीयूष सिंह, कृष्णा रजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments