Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa : सहरसा में सम्पन्न हुआ गोप गुट का चुनाव, कर्मचारियों ने जताया भरोसा



सहरसा। बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोप गुट) जिला शाखा, सहरसा का सांगठनिक चुनाव 17 सितंबर को संपन्न हुआ। संतोष कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुए इस चुनाव का संचालन सुर्यनारायण और अजय कुमार पासवान ने किया। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनिल कुमार को जिला अध्यक्ष तथा रणविजय झा को जिला सचिव घोषित किया गया।

चुनाव में अन्य पदाधिकारियों का भी चयन सर्वसम्मति से किया गया। कोषाध्यक्ष के पद पर रमेश मंडल, राज्य प्रतिनिधि के रूप में राजन रंजन और कार्यालय सचिव के रूप में अभिषेक कुमार ठाकुर का चयन किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में अरविंद कुमार मिश्र, इंद्रभूषण कुमार, अरुण कुमार मिश्र, मो. अब्दुल हन्नान और नवल किशोर भारती को चुना गया। वहीं संयुक्त सचिव पद पर प्रियंका भारती, अनुज कुमार, अनीश कुमार, आदित्य राज और मनीष कुमार सिंह का चयन हुआ।



ग्यारह सदस्यीय कार्यकारिणी समिति में घनश्याम रमण, राकेश कुमार, अभिषेक कुमार ठाकुर, सतीश कुमार, फणीभूषण कुमार, हेमचंद्र कुमार, किशोर कुमार सिंह, मो. सद्दाम हुसैन, पवनजी पटेल, संजू कुमारी और नीरो कुमारी शामिल हुए। इसके साथ ही ग्यारह सदस्यीय मार्गदर्शक सह संरक्षक मंडल का भी गठन हुआ, जिसमें संतोष कुमार चौधरी, अनिल कुमार अनल, सुर्यनारायण, अजय कुमार पासवान, अरुण कुमार सिंह, बीबी शहनाज बेगम, श्यामलकिशोर, सत्यदेव शर्मा, मनोज कुमार सुमन, प्रवेश कुमार चौधरी और यशवंत सरोज का नाम शामिल है।

निर्वाचन प्रक्रिया में पूनम सिंह, महेंद्र पासवान, किशोर कुमार, संजय कुमार, रविन्द्र कुमार, चंदन कुमार, आलोक कुमार, विवेक कुमार, केदार ठाकुर सहित दर्जनों की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस चुनाव के परिणाम से संगठन को नई कार्यकारिणी मिली है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि कर्मचारी हितों की आवाज और अधिक सशक्त रूप से उठाई जाएगी तथा संगठनात्मक मजबूती के साथ कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल तेज होगी।

Post a Comment

0 Comments