बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के बनमा गैस गोदाम के समीप सोमवार की अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, कैंजरी गांव से शादी समारोह से सलखुआ लौट रहे दो लोग घने कुहासे के कारण सड़क किनारे स्थित गहरे गड्ढे में गिर गए।

हादसे में 22 वर्षीय गौरव कुमार गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर काफी प्रयास के बाद उनका शव पानी से बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही बनमा ईटहरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है