Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa : सोनवर्षाराज में सीएम नीतीश कुमार की सभा को लेकर जोर-शोर से चल रही तैयारियां, प्रशासन ने लिया स्थल का जायजा


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को सोनवर्षाराज प्रखंड मुख्यालय स्थित हरिवल्लभ उच्च विद्यालय मैदान  में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की इस सभा को लेकर प्रशासन और जदयू कार्यकर्ताओं के बीच तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

शनिवार को पूरे मैदान में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने खुद मौके पर पहुंचकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर और थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने दल-बल के साथ सभा स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेराबंदी, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की सभा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भीड़भाड़ की स्थिति न बने, इसके लिए सभी आवश्यक इंतज़ाम किए जा रहे हैं।

विद्यालय परिसर में जमा वर्षा के पानी की निकासी का कार्य तेजी से जारी था। साथ ही साफ-सफाई, पार्किंग स्थल और हेलीपैड की व्यवस्था भी की जा रही थी।
वहीं जदयू कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक इस चुनावी सभा को सफल बनाने के लिए पूरे उत्साह से जुटे हुए हैं।
रविवार को होने वाली इस सभा में भारी जनसमूह के जुटने की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments