Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa : चुनाव से जुड़ी पोस्ट डालने पर शिक्षक पर गिरी गाज, डीईओ ने विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की

प्रखंड शिक्षक पर कार्रवाई की सिफारिश - Chandratimes

विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 6 नवंबर को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और आगामी 14 नवंबर को मतगणना निर्धारित है। इस बीच इंटरनेट मीडिया पर चुनाव से जुड़ी पोस्ट डालने वाले एक प्रखंड शिक्षक पर प्रशासन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

मामला कहरा प्रखंड के बलहा-गढ़िया मध्य विद्यालय के प्रखंड शिक्षक शैलेश कुमार झा से जुड़ा है। उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर चुनाव संबंधी पोस्ट साझा करने की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी स्तर से जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इसके बाद शिक्षा विभाग ने भी त्वरित कदम उठाते हुए विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) हेमचंद्र ने कहरा प्रखंड के कार्यपालक पदाधिकारी एवं पंचायत समिति सह सदस्य सचिव, प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई को पत्र लिखकर शैलेश कुमार झा के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की है। डीईओ के पत्र में कहा गया है कि संबंधित शिक्षक ने इंटरनेट मीडिया पर चुनाव प्रचार से संबंधित सामग्री पोस्ट की, जो एक सरकारी सेवक की आचार संहिता का उल्लंघन है।

डीईओ ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की गतिविधियों के कारण मामले में बिहार पंचायत प्रारंभिक विद्यालय सेवा नियमावली 2020 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की जा रही है। पत्र के जारी होने के बाद अब शैलेश कुमार झा प्रशासनिक जांच और संभावित दंडात्मक कार्रवाई के दायरे में आ गए हैं।

Post a Comment

0 Comments