Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Video : सहरसा में पहले चरण के मतदान की तैयारी पूरी, सामग्री का वितरण डिस्पैच सेंटरों से किया गया



बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण के मतदान को लेकर सहरसा में व्यापक तैयारी पूरी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के पहले चरण के मतदान को लेकर जिले में शुक्रवार को व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गईं। आगामी 6 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए सभी पीठासीन पदाधिकारियों, मतदान पदाधिकारियों और सहायक मतदान अधिकारियों को निर्वाचन सामग्री का वितरण संबंधित डिस्पैच सेंटरों से किया गया।

इसी क्रम में 75-सहरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रतिनियुक्त सभी मतदान पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, जोनल/सुपर जोनल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्धारित निर्वाचन दायित्वों के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से संबोधित किया गया।

डीएम दीपेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी स्तरों पर समन्वय जरूरी है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार निराला, निर्वाची पदाधिकारी 75 सहरसा, तथा अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में मतदान केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा, परिवहन और संचार व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।


Post a Comment

0 Comments