Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर सहरसा वन प्रमंडल करेगा फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन

सहरसा। विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर सहरसा वन प्रमंडल द्वारा राज्य की आर्द्रभूमियों के संरक्षण और उनके महत्व को लेकर एक विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में कार्यशाला एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सहरसा और मधेपुरा जिले के नागरिक भाग ले सकेंगे।

प्रतियोगिता की थीम “वेटलेंड्स एंड ट्रेडिशनल नॉलेज: सेलिब्रेटिंग कल्चरल हेरिटेज” रखी गई है। इसका उद्देश्य नदियों, तालाबों, चौर क्षेत्रों और अन्य आर्द्रभूमियों से जुड़ी जैव विविधता के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

इस प्रतियोगिता में सहरसा एवं मधेपुरा जिले के विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं, आम नागरिकों के साथ-साथ पेशेवर फोटोग्राफर भी हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता के विषयों में आर्द्रभूमि का प्राकृतिक परिदृश्य, पक्षी, वन्यजीव तथा आर्द्रभूमि और मानव जीवन का आपसी संबंध शामिल है।

प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टियां 31 जनवरी 2026 की शाम 5 बजे तक डीएफओ सहरसा के ईमेल पर या डाक के माध्यम से कार्यालय वन प्रमंडल प्रभारी, सहरसा वन प्रमंडल, सहरसा में जमा करनी होंगी।

प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा और पुरस्कार वितरण 2 फरवरी 2026 को विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर किया जाएगा। साथ ही चयनित छायाचित्रों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिससे आम लोग आर्द्रभूमियों के महत्व को करीब से समझ सकें।

Post a Comment

0 Comments