जवाहर विकास भवन, सहरसा में शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्रों के तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए पोशाक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त गौरव कुमार ने की। इस अवसर पर आसपास के आंगनबाड़ी केंद्रों से आए बच्चों को जीविका के माध्यम से उपलब्ध कराई गई पोशाकें वितरित की गईं।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस कुमारी पुष्पा द्वारा उप विकास आयुक्त का पौधा भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए पोशाक वितरण की रूपरेखा से अवगत कराया।
उप विकास आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों, आंगनबाड़ी कर्मियों, बच्चों और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का प्रारंभिक बचपन उनके भविष्य की नींव होता है। उन्होंने पोषण, बुनियादी शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर देते हुए अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील की।
इसके बाद उप विकास आयुक्त द्वारा बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। नई पोशाक पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। इस दौरान जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस ने अभिभावकों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी दीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला मिशन समन्वयक, जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन से जुड़े प्रतिनिधियों, महिला पर्यवेक्षिकाओं और अन्य सहयोगी कर्मियों की अहम भूमिका रही।
.png)
.png)
0 Comments