Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : सहरसा में सरकारी कार्यालयों में आमजन सुविधा बढ़ाने का नया कदम




\

सहरसा, 18 जनवरी 2026: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज प्रेस कांफ्रेंस में बिहार सरकार के सात निश्चय-3 योजना के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के अंतर्गत आम नागरिकों की सरकारी कार्यों में सहूलियत बढ़ाने के नए इंतजामों की जानकारी दी गई।

अब हर सोमवार और शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल और जिला स्तरीय सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित अधिकारी आमजन की शिकायतें सुनेंगे और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। यदि कोई अधिकारी उपस्थिति नहीं हो पाता है तो वह अपने स्थान पर अन्य अधिकारी को प्राधिकृत करेगा।

सभी कार्यालयों में पेयजल, शौचालय और बैठने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। शिकायतों का पंजीकरण और सतत अनुश्रवण किया जाएगा। यह व्यवस्था 19 जनवरी 2026 से लागू होगी।

यह कदम आम नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं को सरल और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments