सहरसा (बिहार): सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र में गौ-तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों और बजरंग दल की सतर्कता से गौ-तस्करी करते हुए एक पिकअप वाहन (गाड़ी नंबर: BR-11 GA-8649) को पकड़ा गया, जिसमें तीन गाय एवं एक बछड़ा लदे हुए थे।
घटना की जानकारी मिलते ही बनगांव थाना की 112 पुलिस टीम को मौके पर बुलाया गया। इसी दौरान गायों को वाहन से उतारने के बाद अफरा-तफरी का फायदा उठाकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया, बाद में राहुल झा बंगाव, शंकर चौधरी, कन्हैया खाँ, अनुज कुमार कश्यप, रंजेश झा, दीपक कुमार, अलोक झा जी, आयुष पोदार, शुभम झा, पिंटू कुमार, मानस मिश्रा ( बजरंग दल ) , अभिषेक झा, श्याम खाँ, विकास बिहारी, अंशु झा जी के नेतृत्व में तथा बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के सहयोग से उक्त पिकअप वाहन को राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर पकड़ लिया गया।
पकड़े गए वाहन को पुनः बनगांव थाना लाया गया, जहाँ आगे की कागजी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा सभी गायों और बछड़े को सुरक्षित रूप से थाना की कस्टडी में लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है, वहीं फरार चालक की तलाश जारी है।
इस पूरी कार्रवाई में बनगांव के ग्रामीणों एवं बजरंग दल-विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। उनकी सजगता से सभी गायों को सुरक्षित बचा लिया गया। यह घटना क्षेत्र में गौ-तस्करी के खिलाफ ग्रामीणों की जागरूकता और सामाजिक संगठनों की सक्रियता का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।
0 Comments