Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : फिरौती के लिए अपहृत युवक तीन घंटे में सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार






सहरसा में फिरौती के लिए किए गए अपहरण की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। महज तीन घंटे के भीतर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया, जबकि इस मामले में शामिल दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार 17 जनवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे दुखा चौक और बसुदेवा चौक के आसपास से 19 वर्षीय बेनी साह का अपहरण कर लिया गया था। आरोप है कि उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर फिरौती की मांग की जा रही थी। अपहर्ताओं ने परिजनों से एक लाख साठ हजार रुपये की मांग की थी, जिसमें से कुछ राशि पे-फोन के माध्यम से भेजी भी जा चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही अपहृत युवक की परिजन शांति देवी ने बनगांव थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया।

पुलिस ने इस कांड में संलिप्त विक्रम कुमार और टिंकू कुमार को मुरली बसंतपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार इस अपहरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में राहत का माहौल है और लोगों ने इसे कानून-व्यवस्था के लिहाज से अहम सफलता बताया है।

Post a Comment

0 Comments