महिषी प्रखंड के सिरवार वीरवार पंचायत अंतर्गत नाकुच गांव स्थित बाबा नकुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 500 से अधिक कन्याओं व महिलाओं ने नकुलेश्वर शिव के कुएं से कलश में जल भरा और शोभायात्रा में शामिल हुईं। आयोजन समिति के अनुसार 8 से 14 फरवरी तक चलने वाली कथा में वृंदावन से पधारी कथावाचिका देवी पूर्णिमा गार्गी जी प्रतिदिन प्रवचन करेंगी, जबकि शाम को रासलीला का आयोजन होगा। कलश यात्रा कई गांवों का भ्रमण कर मंदिर परिसर पहुंची, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
0 Comments