पतरघट प्रखंड के गोलमा स्थित बाबा झूमक दास स्टेडियम में आयोजित स्वर्गीय प्रमानंद सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन रोमांचक फैंसी मैच खेला गया। मुकाबला मीडिया इलेवन और प्रशासन इलेवन के बीच हुआ, जिसमें प्रशासन इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन इलेवन ने 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान व थानाध्यक्ष शशि कुमार ने 26 रन, एसआई राकेश शर्मा ने सर्वाधिक 42 रन, मुन्ना कुमार ने 33 रन, मुकेश यादव ने 20 रन और विकास कुमार ने 17 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया इलेवन की टीम 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना सकी। मीडिया इलेवन की ओर से दिलखुश ने सर्वाधिक 53 रन बनाए, जबकि डॉ. अमिताभ ने 23 रन का योगदान दिया। इस तरह प्रशासन इलेवन ने फैंसी मुकाबले में बाजी मारते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
Exciting News About Chandra
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Nullam interdum orci vitae nisi vulputate, sit amet dictum lorem egestas. Integer quis.
Read more
0 Comments