सहरसा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में शनिवार को शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा ने कहा कि हाल के दिनों में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ लोगों द्वारा की गई अभद्रता और प्रधानमंत्री के विरुद्ध की गई टिप्पणियां निंदनीय हैं और किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी देश के युवाओं को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।
कुशवाहा ने कहा कि भारत सनातन संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। ऐसे में युवाओं से इस प्रकार की निंदनीय गतिविधियां कराना अत्यंत अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो के सभी युवा साथी इस घटना का पुरजोर विरोध करते हैं और आगे भी राष्ट्रहित में आवाज उठाते रहेंगे।
पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, युवा मोर्चा महामंत्री राजकुमार शाह, राणा करणजीत सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सोचित कुशवाहा, आशीष सिंह राजपूत, नगर मंडल अध्यक्ष पूर्वी विभूति सिंह परमार, शिवम सिंह परमार, पश्चिमी शुभम सिंह, युवा समाजसेवी अभिजीत सिंह राजपूत, युवा मोर्चा जिला मंत्री विद्या सिंह राठौर सहित ज्योति अदिति राज, प्रिया, स्वाति, आयुषी, राकेश गुप्ता, नवजोत सिंह, किशोर कुमार समेत अन्य युवाओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
0 Comments