Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

नव पदस्थापित कोशी प्रमंडलीय आयुक्त का सहरसा आगमन, किया गया भव्य स्वागत

सहरसा, 18 मई। कोशी प्रमंडल, सहरसा के नव पदस्थापित प्रमंडलीय आयुक्त श्री दिनेश कुमार (भा.प्र.से.) के सहरसा आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।

आगमन के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त को औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार सह अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री संजीव कुमार चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

नव पदस्थापित आयुक्त के आगमन को लेकर प्रशासनिक महकमे में उत्साह का माहौल देखा गया।

Post a Comment

0 Comments