Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : सोनवर्षा प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 16 पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीओ को सौंपा आवेदन


सोनवर्षा राज प्रखंड में प्रखंड प्रमुख रंजू देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर शनिवार, 16 मई को राजनीतिक माहौल गरमा गया। पंचायत समिति के 16 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन लेकर पहले प्रखंड प्रमुख के कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपने का प्रयास किया, लेकिन प्रमुख कार्यालय में उपस्थित नहीं मिलीं।
इसके बाद सभी सदस्य प्रमुख के निजी आवास पहुंचे, जहां आवास पर ताला बंद पाया गया। प्रमुख के नहीं मिलने के बाद फोन काल के माध्यम से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने ने कहा हम सहरसा में हैं।पंचायत समिति सदस्यों ने सोनवर्षा प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमित आनंद को अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित आवेदन सौंप दिया।
पंचायत समिति सदस्यों का आरोप है कि प्रखंड प्रमुख द्वारा समय पर बैठक नहीं बुलाई जाती है और योजनाओं के संचालन में अनियमितता बरती जा रही है। सदस्यों ने कहा कि कई बार बैठक बुलाने की मांग के बावजूद उनकी बातों को नजरअंदाज किया गया। साथ ही विकास योजनाओं में पक्षपात एवं पंचायत समिति सदस्यों के अधिकारों की अनदेखी का भी आरोप लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव आवेदन पर कुल 16 पंचायत समिति सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। आवेदन सौंपे जाने के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
अविश्वास प्रस्ताव में सहभागिता निभाने वालों में रामजी मुखिया, उमेश मिस्त्री, रानी भारती, नीरो देवी, पूर्व प्रमुख ललिता देवी, चंद्रदेव मंडल, सोनी कुमारी, खुशबू कुमारी, गौरी कुमारी, उप प्रमुख रुबी कुमारी, सुलेखा देवी, चंदा देवी, चंदन ठाकुर, अरविंद शर्मा, धीरेन्द्र राम और मीनू देवी सहित अन्य पंचायत समिति सदस्य शामिल रहे।

संवादाता:शिवम सिंह

Post a Comment

0 Comments