Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News: सहरसा में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, घबराकर बुकिंग नहीं करने की अपील


(Saharsa LPG Gas Supply, Domestic LPG Cylinder News, Saharsa Gas Booking Update)

सहरसा जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता और आपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में वर्तमान समय में कुल 14,127 भरे हुए गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है, जो उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त बताया गया है। प्रशासन ने कहा है कि उपभोक्ताओं को घबराकर (पैनिक बुकिंग) करने की आवश्यकता नहीं है।

*(LPG Cylinder Availability Bihar, Saharsa News Today)*

जारी आंकड़ों के मुताबिक इंडेन गैस के पास 6,308 सिलेंडर, एचपी गैस के पास 5,832 सिलेंडर तथा भारत गैस के पास 1,987 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। वहीं प्रतिदिन कुल 5,065 सिलेंडरों की आपूर्ति क्षमता है। प्रशासन ने बताया कि लंबित बुकिंग का भी लगातार निष्पादन किया जा रहा है और प्रतिदिन औसतन 4,300 से अधिक सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है।

जिला प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया है कि लंबित बुकिंग का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही उपभोक्ताओं को केवल “होम डिलीवरी” के माध्यम से ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

(Bihar Gas Supply Update, LPG Home Delivery Saharsa)

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे कालाबाजारी या अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई गैस वितरक निर्धारित समय सीमा के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी नहीं करता है या अतिरिक्त शुल्क की मांग करता है, तो इसकी सूचना संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी या जिला आपूर्ति कार्यालय को तत्काल दें।

जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और आम लोगों को नियमित रूप से घरेलू एलपीजी गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments