सहरसा जिले के महिषी निवासी अभिनेत्री आरती शंकर मिश्रा ने मुंबई में पूरे श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वट सावित्री पूजा मनाई। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को बढ़ावा देते हुए परिवार की खुशहाली और पति की लंबी उम्र की कामना की।
पूजा के अवसर पर आरती शंकर मिश्रा पारंपरिक साड़ी और सोलह श्रृंगार में नजर आईं। उन्होंने विधि-विधान के साथ वट वृक्ष की पूजा की, कथा सुनी और व्रत रखा। मुंबई जैसे महानगर में भी बिहार की सांस्कृतिक परंपरा को जीवित रखने को लेकर लोगों ने उनकी सराहना की।
आरती शंकर मिश्रा ने कहा कि वट सावित्री व्रत भारतीय महिलाओं की आस्था, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि बचपन से महिषी में इस पर्व को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हुए देखा है और आज भी उसी भावना के साथ पूजा करती हैं।
सोशल मीडिया पर उनकी पूजा की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रशंसक उनके पारंपरिक अंदाज और संस्कृति से जुड़ाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मुंबई में रहकर भी अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहने को लेकर लोग उन्हें प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं।
----Aarti Shankar Mishra News, Vat Savitri Puja Celebration
.jpg)
0 Comments