इस आयोजन के मुख्य आयोजक समाजसेवी अभिषेक मिश्रा ‘नेता जी’ एवं पूर्व शिक्षिका रानी देवी रहीं। वहीं बांगांव से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित माधव झा ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति और मानव जीवन के आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति संगीत और भजनों पर झूमते नजर आए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका करुणा झा, इंजीनियर विशाखा चौधरी सहित समस्त सिहौल ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने, प्रसाद एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की गई थीं। सात दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरे गांव में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा तथा लोगों ने कथा को समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक जागरूकता फैलाने वाला आयोजन बताया।
0 Comments