Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : “सहयोग शिविर” आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित


सहरसा। जिलाधिकारी सहरसा के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “सहयोग शिविर” से संबंधित प्राप्त आवेदनों के प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण को लेकर नोडल पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के नामित नोडल पदाधिकारियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया, ऑनलाइन पोर्टल के संचालन, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण तथा लाभुकों को पारदर्शी एवं सुगम सेवा उपलब्ध कराने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही यह भी बताया गया कि सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग कर उनका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन किया जाए, ताकि आमजनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं त्वरित सेवा वितरण पर विशेष जोर दिया गया।

जिला प्रशासन ने कहा कि “सहयोग शिविर” का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments