Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : वट सावित्री पूजा पर बनगांव में दिखी आस्था की भव्य झलक


सहरसा जिले के नगर पंचायत बनगांव अंतर्गत वार्ड संख्या 17 में वट सावित्री पूजा पूरे श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाई गई। सुबह से ही पूरे वार्ड का माहौल भक्तिमय हो गया था और सुहागिन महिलाएं व नवविवाहिताएं वट वृक्ष की पूजा के लिए तैयारियों में जुट गईं।

इस अवसर पर व्रती (वार्ड पार्षद) रजनी कुमारी नगर पंचायत बनगांव ने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा। उन्होंने विधि-विधान के साथ बरगद के पेड़ की पूजा-अर्चना की, सूत लपेटा और परिक्रमा कर सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण किया। उनके साथ अन्य महिलाओं ने भी पूरी आस्था के साथ इस पर्व में भाग लिया।

पूरे वार्ड में वट सावित्री पूजा को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजकर पूजा स्थल पहुंचीं और समूह में लोकगीत गाकर वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया। पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की।

मिथिलांचल और कोसी क्षेत्र की परंपरा के अनुसार वट सावित्री पर्व महिलाओं के अटूट विश्वास, समर्पण और दांपत्य जीवन की मजबूती का प्रतीक माना जाता है। इसी आस्था के साथ वार्ड 17 में दिनभर निर्जला व्रत और पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा।

पूजा के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें फल, खीर और मिठाइयां शामिल थीं। महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और परिवार की मंगलकामना की।

बनगांव वार्ड 17 में वट सावित्री पूजा ने एक बार फिर लोक परंपरा, नारी आस्था और सामाजिक एकता की सुंदर मिसाल पेश की।

Post a Comment

0 Comments