(Salkhua Degree College, Saharsa College News, Bihar New Degree College)
सलखुआ प्रखंड के महंथ मिठ्ठू दास उच्च विद्यालय परिसर में डिग्री कॉलेज निर्माण की घोषणा के बाद इलाके में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
समाजसेवी अमित कुमार उर्फ बौआ यादव की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने बिहार सरकार, जिला प्रशासन और कोशी क्षेत्र के वरिष्ठ नेता दिनेश चंद्र यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना था कि डिग्री कॉलेज खुलने से अब क्षेत्र के गरीब और किसान परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए 30 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा।
(Saharsa Education News, New College in Salkhua)
इस मौके पर समाजसेवी अमित कुमार उर्फ बौआ यादव ने कहा कि वर्षों से सलखुआ क्षेत्र के लोग डिग्री कॉलेज की मांग कर रहे थे। अब कॉलेज बनने से छात्रों को अपने ही क्षेत्र में पढ़ाई का अवसर मिलेगा, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि यह कदम ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगा।
उन्होंने बताया कि राज्य में स्वीकृत 208 नए डिग्री कॉलेजों को अंगीभूत महाविद्यालय का दर्जा दिया गया है, जहां 1 जुलाई 2026 से पढ़ाई शुरू होने की संभावना है। इन कॉलेजों में हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास और समाजशास्त्र जैसे प्रमुख विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी। शुरुआती चरण में प्रत्येक कॉलेज में 300 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा।
(Bihar Degree College News, Bihar Education Update)
इस पहल के तहत शिक्षकों और कर्मचारियों के 9152 पदों पर नियुक्ति की भी योजना है, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि कॉलेज बनने से क्षेत्र की शैक्षणिक और सामाजिक स्थिति में बड़ा बदलाव आएगा।
कार्यक्रम में समाजसेवी अमित यादव उर्फ बौआ, अशोक यादव, गुलटेन यादव, डॉ. रोहित कुमार, ब्रह्देव साह, सुशील यादव, राजा राजकुमार यादव, सुधीर कुमार नेहरा, बिलास यादव, रूदल यादव और राजकुमार यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
0 Comments