Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

SAHARSA News: महिषी मिड-डे मील कांड की जांच तेज, खाद्य आयोग सदस्य अंगद कुशवाहा ने किया स्कूल व गोदाम का निरीक्षण


सहरसा। बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य अंगद कुमार कुशवाहा सोमवार को राजधानी पटना से सड़क मार्ग होकर सहरसा जिले के महिषी पहुंचे, जहां उन्होंने महिषी स्थित एफएफसी गोदाम का निरीक्षण किया तथा मिड-डे मील खाने से बीमार हुए स्कूली बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा खगड़िया के जिला संयोजक परमानंद सिंह, सहरसा जिला संयोजक अविनाश सिंह तथा पार्टी के प्रदेश महासचिव जीसू सिंह भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अंगद कुमार कुशवाहा ने कहा कि महिषी प्रखंड के बलुआहा मिडिल स्कूल में बीते 7 मई को मिड-डे मील खाने के बाद सैकड़ों बच्चे बीमार हो गए थे। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी बच्चे अब सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं। उन्होंने स्कूल पहुंचकर शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि जिस एनजीओ के माध्यम से स्कूल में भोजन उपलब्ध कराया गया था, उसकी भूमिका समेत पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम घटना की तहकीकात में जुटी हुई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी लोगों को चिन्हित कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

अंगद कुमार कुशवाहा ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान गोदाम और परिसर में कहीं भी किसी प्रकार की गंदगी नहीं पाई गई।

Post a Comment

0 Comments