Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : एमएलटी कॉलेज में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, छात्र-छात्राओं समेत स्थानीय लोगों ने उठाया लाभ



(MLT College Saharsa, Health Checkup Camp Saharsa, Lions Club Saharsa)

सहरसा : एमएलटी कॉलेज, सहरसा परिसर में रविवार को लायंस क्लब के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श लिया।

शिविर में बीपी, पीआर, आरबीएस तथा ईएनटी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। चिकित्सकों की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक सलाह भी दी। स्वास्थ्य शिविर को लेकर कॉलेज परिसर में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी गई।

(Saharsa Health Camp News, Free Health Checkup Camp Bihar)

कार्यक्रम में डॉ. जयंत आशीष, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. दिनेश कुमार, एमएलटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह तथा डॉ. प्रो. बिरेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। सभी ने स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की आवश्यकता पर जोर देते हुए लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।

इस अवसर पर डॉ. जयंत आशीष और डॉ. ओम प्रकाश ने कहा कि यह स्वास्थ्य जांच अभियान प्रत्येक पंद्रह दिनों पर लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि “स्वस्थ सहरसा, स्वस्थ बिहार, स्वस्थ भारत” के संकल्प के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

(Lions Club Health Camp, Saharsa News Today)

चिकित्सकों ने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच से कई गंभीर बीमारियों का शुरुआती चरण में पता लगाया जा सकता है, जिससे इलाज आसान हो जाता है। शिविर में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया।

Post a Comment

0 Comments