Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

saharsa News : बनगांव में शिक्षा समिति गठन एवं शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन



सहरसा जिले के नगर पंचायत बनगांव अंतर्गत सरला शत्रुघ्न नव प्राथमिक विद्यालय, सनोखरी बंगला में शिक्षा समिति का गठन पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड संख्या 17 की वार्ड पार्षद रजनी कुमारी ने की।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों ने विद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को खुलकर रखा। वार्ड पार्षद रजनी कुमारी ने अभिभावकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए हर संभव पहल करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य जय प्रकाश चौधरी, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, भूमिदाता एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने, बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर चर्चा की गई।

Post a Comment

0 Comments