सहरसा जिले को मिला नया पुलिस कप्तान। नए पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के सहरसा आगमन पर स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मियों और स्थानीय लोगों ने फूल-माला एवं बुके देकर नए एसपी का स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी विक्रम सिहाग ने जिले की कानून व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, आम लोगों की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच बेहतर तालमेल उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी।
नए एसपी के नेतृत्व में सहरसा पुलिस से बेहतर कार्य और मजबूत व्यवस्था की उम्मीद जताई जा रही है।