Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : सहरसा में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, 7 पुलिसकर्मियों को मूल जिले में लौटने का आदेश

सहरसा में 7 पुलिसकर्मियों को मूल जिले लौटने का आदेश, बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कार्रवाई

Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कोसी रेंज के तीनों जिलों में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों को अपने मूल जिले में योगदान देने का आदेश जारी किया गया है। सहरसा जिले में फिलहाल ऐसे छह पुलिस पदाधिकारी और एक सिपाही तैनात थे, जिन्हें अब अपने पैतृक जिले में वापस भेजा गया है। डीआईजी के निर्देश के बाद एसपी ने सभी सातों पुलिसकर्मियों को 24 घंटे के भीतर मूल जिले में योगदान देने का आदेश दिया है। इनमें प्रभारी अभियोजन कोषांग अतिरिक्त प्रभार स्पीडी ट्रायल शाखा पुनि सुजाउद्दीन, सदर थाना में पदस्थापित पुअनि रौशन कुमार और गुडिया कुमारी को मधेपुरा भेजा गया है, जबकि पुअनि जयशंकर प्रसाद, पुष्पम भारती और सुजाता रानी को सुपौल जिले में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। वहीं डीसीसी कार्यालय पुलिस केंद्र में पदस्थापित महिला सिपाही रिंकी कुमारी को भी मधेपुरा भेजा गया है।

पुनि सुजाउद्दीन और पुअनि रौशन कुमार एक जुलाई से अपने पैतृक जिले में योगदान देंगे। बताया जा रहा है कि बिहार डीजीपी की पूर्व स्वीकृति के बिना वर्ष 2026 में जारी सभी प्रतिनियुक्ति आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कई प्रभागों और इकाइयों द्वारा बिना अनुमति प्रतिनियुक्तियां की जा रही थीं, जिससे जिलों और इकाइयों में उपलब्ध पुलिस बल की वास्तविक संख्या का आकलन करने में परेशानी हो रही थी। इसी कारण प्रशासनिक नियंत्रण और कार्यों के बेहतर समन्वय के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने मूल जिले या पैतृक इकाई में वापस लौटने का निर्देश दिया गया है।


सहरसा न्यूज़ से जुड़ी हर ताजा खबर के लिए जुड़े रहें।

Saharsa News | Saharsa Breaking News | Bihar News | Kosi News

Post a Comment

0 Comments