सहरसा. मानसून की दस्तक के साथ ही शहर के निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या फिर से सामने आने लगी है। रविवार से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद सोमवार को नगर निगम की महापौर बैन प्रिया ने मारूफगंज-बटराहा रोड पहुंचकर जलजमाव की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान महापौर ने बताया कि नाला सड़क से काफी ऊंचा बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी तथा वार्ड से निकलने वाले नालों का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्थिति गंभीर हो गई है। महापौर ने बताया कि संबंधित सड़क नगर निगम के अधीन नहीं, बल्कि दूसरे विभाग के अंतर्गत आती है। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण की निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीद है कि इस वर्ष इस समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि तत्काल राहत के लिए नगर निगम की ओर से नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन लगातार बारिश के कारण काम प्रभावित हो रहा है। महापौर ने मौके पर मौजूद निगम कर्मियों को तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि सिंको सिंहा सहित नगर निगम के अन्य कर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।
Exciting News About Chandra
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Nullam interdum orci vitae nisi vulputate, sit amet dictum lorem egestas. Integer quis.
Read more
0 Comments