Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : फर्जी फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, नवहट्टा की मुख्य पार्षद ने साइबर थाना में दर्ज कराई शिकायत


Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। नगर पंचायत नवहट्टा की मुख्य पार्षद हीरा देवी ने फर्जी फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुख्य पार्षद ने अपने आवेदन में बताया है कि वह नगर पंचायत नवहट्टा की निर्वाचित मुख्य पार्षद हैं और पिछले 2-3 वर्षों से एक संदिग्ध एवं फर्जी फेसबुक आईडी के माध्यम से उन्हें, उनके पति कन्हैया कुमार राय और पुत्र अश्विनी कुमार को लगातार अभद्र, अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त फेसबुक आईडी से उनके साथ-साथ क्षेत्र के कई सामाजिक, राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों की पोस्ट पर भी अमर्यादित टिप्पणी की जाती है, जिससे उन्हें मानसिक परेशानी और उत्पीड़न महसूस हो रहा है।

मुख्य पार्षद हीरा देवी ने साइबर थाना से फेसबुक आईडी की तकनीकी जांच कर इसके वास्तविक संचालक और सहयोगियों की पहचान करने की मांग की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की आपत्तिजनक और समाज विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। साइबर डीएसपी कल्याण आनंद ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


सहरसा की हर ताजा खबर के लिए जुड़े रहें।

Saharsa News | Saharsa Breaking News | Bihar News | Kosi News

Post a Comment

0 Comments