Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

SAHARSA NEWS : सहरसा में 21 वर्षीय युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।

सदर थाना क्षेत्र के कोसी कॉलोनी स्थित वार्ड नंबर 17 में 21 वर्षीय युवती ने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

मृतका की पहचान कोसी कॉलोनी निवासी रतन मुखिया की पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है। पूजा बीए पार्ट वन की छात्रा थी और चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पूजा घर में अकेली थी। परिवार के बाकी सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे।

इसी दौरान पूजा ने घर में बांस के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पड़ोसियों के मुताबिक, पूजा का सहरसा के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी वजह से आत्महत्या किए जाने की चर्चा है। हालांकि, परिवार की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है और पुलिस ने भी प्रेम प्रसंग को आत्महत्या का कारण मानकर पुष्टि नहीं की है।

सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments