सहरसा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सहरसा के बैंगहा वार्ड नंबर 10 में एक परिवार में खुशी और भावुकता का खास नजारा देखने को मिला। फरवरी में शादी के बाद घर की सबसे छोटी बहन सोना कुमारी की यह पहली राखी थी। इस खास मौके को लेकर पूरे परिवार में खासा उत्साह देखने को मिला।
रक्षाबंधन पर सोना कुमारी ने अपने भाइयों पाण्डव कुमार, पवन कुमार, करण कुमार, सजन कुमार, ललन कुमार और रुदल कुमार की कलाई पर राखी बांधी। बहन से राखी बंधवाते हुए भाइयों ने उसके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने और उसकी सुरक्षा का वचन दिया।
इस दौरान माता-पिता के साथ परिवार के भतीजे और भतीजियां भी मौजूद रहे। शादी के बाद पहली राखी होने की वजह से सोना कुमारी के लिए यह पल और भी खास रहा। पूरे परिवार के एक साथ जुटने से घर में खुशी का माहौल बना रहा।
रक्षाबंधन के इस मौके पर भाइयों और बहन के बीच का स्नेह साफ नजर आया। शादी के बाद भले ही सोना अपने नए घर चली गई हों, लेकिन मायके में भाइयों के साथ उनका रिश्ता और अपनापन आज भी उतना ही मजबूत है। यह रक्षाबंधन परिवार के लिए प्यार, अपनापन और भाई-बहन के अटूट रिश्ते की खूबसूरत याद बन गया।
.png)
0 Comments