Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

अररिया में 50 पदों पर नौकरी का मौका, 20 से 30 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी



अररिया में 50 पदों पर नौकरी का मौका, 20 से 30 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी

अररिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक अच्छा अवसर सामने आया है। जिला नियोजन कार्यालय की ओर से सोमवार को संयुक्त श्रम भवन परिसर में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा, जहां बेंगलुरु की इजी ट्री सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 50 पदों पर युवाओं का चयन करेगी।

जिला नियोजन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने बताया कि कंपनी आयरन डिलीवरी ड्राइवर और हेल्पर के पदों पर भर्ती करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को 20 हजार से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

इन युवाओं को मिलेगा मौका

जॉब कैंप में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। यह भर्ती केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है।

साथ लाने होंगे ये जरूरी दस्तावेज

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, निबंधन फॉर्म तथा सभी मूल प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी साथ लेकर पहुंचना होगा। इस जॉब कैंप में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

सोमवार सुबह 10:30 बजे पहुंचे

इच्छुक अभ्यर्थी सोमवार सुबह 10:30 बजे जिला नियोजन कार्यालय, संयुक्त श्रम भवन, अररिया पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। जिला नियोजन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने इसे जिले के युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का बेहतर अवसर बताया है।

Post a Comment

0 Comments