Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Latest Saharsa News (सहरसा न्यूज़): Chandra Times — ऑपरेशन मुस्कान फेज-11 में 209 मोबाइल बरामद, वास्तविक धारकों को सौंपे



सहरसा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के फेज-11 के तहत 209 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया। 17 सितंबर 2026 को पुलिस केंद्र, सहरसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बरामद मोबाइल उनके धारकों को सुपुर्द किया। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत 40 लाख 3 हजार 71 रुपये बताई गई है।

बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत सहरसा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुम या चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी की जा रही है। जिन मोबाइल के गुम या चोरी होने की सूचना संबंधित थानों में सनहा या प्राथमिकी के रूप में दर्ज कराई गई थी, उनकी बरामदगी के लिए पुलिस कार्रवाई करती है।



पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन मुस्कान के फेज-1 से फेज-11 तक कुल 860 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 56 लाख 42 हजार 83 रुपये है।

अभियान के शुरुआती चरण में 70 मोबाइल बरामद किए गए थे। इसके बाद फेज-2 में 42, फेज-3 में 40, फेज-4 में 42, फेज-5 में 51, फेज-6 में 43, फेज-7 में 64, फेज-8 में 73, फेज-9 में 103, फेज-10 में 123 और फेज-11 में सबसे अधिक 209 मोबाइल बरामद किए गए।

फेज-11 में सदर थाना के परि.पु.अ.नि. नंदन कुमार ने 39 मोबाइल बरामद किए। सोनवर्षाराज थाना के परि.पु.अ.नि. सुमन कुमार सुमन ने 24, सिमरी बख्तियारपुर थाना के परि.पु.अ.नि. प्रभाष कुमार ने 21, बलवाहाट थाना के परि.पु.अ.नि. अमित कुमार रजक ने 20 और महिषी थाना के परि.पु.अ.नि. शिवम सिंह ने 19 मोबाइल बरामद किए।



सहरसा पुलिस ने बताया कि आम लोगों को उनके गुम या चोरी हुए मोबाइल वापस दिलाने और उनकी मदद करने के उद्देश्य से अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन चोरी या गुम होने की स्थिति में नजदीकी थाना को इसकी सूचना दें। इसके बाद दूरसंचार विभाग के Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments