Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

NEWS Update : मधेपुरा में राष्ट्रीय सेमिनार में शामिल हुए DIG डॉ. कुमार आशीष, छात्र-छात्राओं को दिलाया नशे से दूर रहने का संदेश #NashaMuktKoshi



मधेपुरा के आलमनगर स्थित यू.एम.के. कॉलेज कड़ामा में मंगलवार को बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा डॉ. कुमार आशीष शामिल हुए। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा AICTE & VAANI के अंतर्गत मैथिली भाषा में आयोजित इस सेमिनार का विषय “Riverine Traditions to Aqua-Tech: Leveraging IoT & AI for Sustainable Fisheries & Makhana Farming in the Blue Economy” रहा।

सेमिनार के दौरान DIG डॉ. कुमार आशीष ने निर्धारित विषय पर अपना वक्तव्य दिया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों और आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करने के साथ-साथ परिवार और समाज पर भी गंभीर प्रभाव डालता है।

DIG ने उपस्थित लोगों को कोशी क्षेत्र में चलाए जा रहे “नशा मुक्त कोशी” अभियान के बारे में जानकारी दी और अभियान में आम लोगों की भागीदारी एवं सहयोग की अपील की। उन्होंने छात्र-छात्राओं और आमजनों को नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस तक पहुंचाने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 9060384865 की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, इस हेल्पलाइन नंबर पर नशे से संबंधित सूचना कॉल, मैसेज और व्हाट्सऐप के माध्यम से दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा के अनुश्रवण में त्वरित कार्रवाई की जाती है।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित आमजनों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने में सामूहिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कोशी क्षेत्र पुलिस ने नशा मुक्ति के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए लोगों से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी पुलिस को दें और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।

Post a Comment

0 Comments