सहरसा के गौतम नगर, गंगजला में गणपति युवा मंडल की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव के तहत 16 सितंबर 2026 को विशेष रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 11,000 मिट्टी के महादेव का निर्माण कर विधि-विधान और श्रद्धापूर्वक पूजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
गणपति युवा मंडल के सदस्य प्रिंस सिंह ने बताया कि महोत्सव के तहत मंगलवार को भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद बुधवार को भगवान शिव के रुद्राभिषेक और 11 हजार मिट्टी के महादेव के पूजन का विशेष आयोजन रखा गया है।
समिति के अनुसार, इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलकामना के लिए भगवान शिव की आराधना करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है।
गणपति युवा मंडल ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
आयोजन को सफल बनाने में पुरोहित कौशल कुमार झा के साथ दयानंद सिन्हा, राणा सिंह, कार्तिक वर्मा, अवधेश झा, प्रदीप झा, कुणाल सिंह, प्रिंस सिंह, शिवम वर्मा, सानू वर्मा, विक्रम सिंह, राजा सिंह, सुमित शर्मा, रमन सिंह, बादल कुमार, कवि वर्मा, प्रियांशु सिंह, गोलू सिंह, सिंपल, धीरज, धैर्य वर्मा, जीतू वर्मा, प्रियांशु झा, भानुप्रताप सिंह, आयुष ठाकुर, विनीत कुमार, राहुल सिंह, रौनक कुमार, अंकित वर्मा, आशीष कुमार, ऋषभ कुमार, श्रवण कुमार, निशांत, चीकू झा, कवि, सुरभि सिन्हा, शुभांगनी कुमारी, मासूम और दिव्यांशी कुमारी सहित अन्य लोग शामिल हैं।
रुद्राभिषेक और 11 हजार मिट्टी के महादेव के पूजन के साथ गणेश महोत्सव के धार्मिक आयोजनों का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।
0 Comments