Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : चिरैया में मारपीट के बाद हत्या, 24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार



सहरसा। चिरैया थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमान टोला में 5 सितंबर 2026 को हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल अर्जुन सादा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद चिरैया थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सहरसा के निर्देश पर सिमरी बख्तियारपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या मामले में शामिल मुख्य आरोपियों की पहचान की।

पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार, सूरज कुमार और शंकर कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश कुमार, पिता शकलदेव सादा, सूरज कुमार, पिता मागेन सादा तथा शंकर कुमार, पिता गंगो सादा, सभी निवासी कोकराहा टोला सहोरिया, थाना चिरैया, जिला सहरसा शामिल हैं।

गिरफ्तारी अभियान में चिरैया थाना के थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार तांती, पुलिस अवर निरीक्षक प्रेमचंद्र चौधरी, सहायक अवर निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments