सहरसा: सहरसा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आज से शहर में Blinkit eCart सेवा शुरू हो गई है। इसके शुरू होने से अब स्थानीय लोग घर बैठे ऑनलाइन रोजमर्रा की जरूरतों का सामान मंगवा सकेंगे।
सेवा शुरू होने के बाद ग्राहकों को किराना, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और अन्य जरूरी सामान ऑर्डर करने की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को बाजार जाने में समय की बचत होगी और घर बैठे सामान की डिलीवरी प्राप्त की जा सकेगी।
सहरसा में Blinkit eCart की शुरुआत से ऑनलाइन क्विक-कॉमर्स सेवा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अब शहर के लोग इस सुविधा का लाभ अपने मोबाइल के जरिए उठा सकेंगे।
0 Comments