Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News: भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) द्वारा असनाहीपट्टी गाँव में मनाया गया 'विश्व नदी दिवस

chandratimes.com : भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII), देहरादून के तत्वावधान में सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड स्थित केदलीपट्टी पंचायत के असनाहीपट्टी गाँव में 'विश्व नदी दिवस' का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन नमामि गंगे प्रोजेक्ट के शोधकर्ता राज शेखर ने किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि हर साल सितंबर महीने के चौथे रविवार को 'विश्व नदी दिवस' मनाया जाता है। चूँकि नमामि गंगे परियोजना राष्ट्रीय नदी गंगा और उसकी सहायक नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यरत है, इसलिए यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत असनाहीपट्टी गाँव को एक 'माइक्रोप्लान विलेज' के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव देहरादून स्थित मुख्यालय भेजा गया है। इस दृष्टिकोण से भी इस गाँव में यह आयोजन विशेष मायने रखता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में पत्रकार/रिपोर्टर अफरोज मेहरा उपस्थित रहे। नदियों के संरक्षण पर बल देते हुए उन्होंने स्थानीय समुदाय से पवित्र कोसी नदी को प्रदूषित न करने की भावुक अपील की।
शोधकर्ता राज शेखर ने ग्रामीणों को नदियों के पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) और उसमें रहने वाले जलीय जीवों के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित स्थानीय निवासियों को कोसी नदी को स्वच्छ और सुरक्षित रखने की सामूहिक शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम के समापन पर वृक्षारोपण किया गया और पर्यावरण जागरूकता के लिए “हम सबने मिलकर ठाना है, नदियों को स्वच्छ बनाना है” तथा “कछुआ, डॉल्फ़िन करे पुकार, प्रदूषण नहीं अबकी बार” जैसे ओजस्वी नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments