Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : सहरसा में भाजपा की जिला संगोष्ठी आयोजित, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि



सहरसा। भारतीय जनता पार्टी जिला सहरसा की ओर से पटुआहा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अति पिछड़ा आयोग के सदस्य स्वदेश कुमार यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री भैरवानंद झा ने किया।

संगोष्ठी के दौरान महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं भाजपा के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चर्चा करते हुए उनके योगदान को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को अपना प्रमुख लक्ष्य बनाया था। उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा और समाजसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। वक्ताओं ने कहा कि उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग तक विकास एवं कल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में सहरसा की मेयर बेन प्रिया, जिला उपाध्यक्ष रिंकी देवी एवं मनोज यादव, जिला मंत्री पंकज पाठक, अरविंद भगत एवं विपिन कुशवाहा, मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सिन्हा, जिला प्रवक्ता अभिषेक पांडे, दिनेश यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुगमनी देवी, अखिलेश सिंह, संजय साह, राकेश सिंह, ललन कुमार, मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार बिट्टू, विष्णु देव मुखिया, किशोर शाह, नवीन कुमार साह सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments