Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुईं प्रधानाध्यापिका पुनीता झा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया सम्मानित



सिमरी बख्तियारपुर। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित भव्य समारोह में बिहार के 38 उत्कृष्ट शिक्षकों को शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। इसी क्रम में सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अंधरी की प्रधानाध्यापिका पुनीता झा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया।

प्रधानाध्यापिका पुनीता झा के सम्मानित होने की खबर से क्षेत्र के शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की उपलब्धि बताते हुए उन्हें बधाई दी।

पुनीता झा को बधाई देने वालों में विधायक संजय कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहन सिंह, लेखपाल तुषार देव, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन कुमार गौतम, प्रधानाध्यापक अमित कुमार, कमलेश कुमार कमल, रौशन कुमार, रोहित सिंह, राजा रमन राय, चंदन कुमार, मोहम्मद मंजर इमाम, पवन कुमार चौधरी, बिपिन कुमार, बिपिन मिस्त्री, अरविंद कुमार, सुभाष कुमार निराला, विजय, भारत भूषण, बबीता कुमारी झा, अभिलाषा कुमारी, रंजू लता, प्रभाष सिंह, राज भारती सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य लोग शामिल हैं।

लोगों ने कहा कि पुनीता झा का यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा जिले के लिए भी गर्व का विषय है।

Post a Comment

0 Comments