Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : ब्राह्मण महासभा सहरसा ने युग पुरुष स्वर्गीय सतीश चंद्र मिश्रा को किया नमन


सहरसा। कोशी पुत्र एवं श्रद्धेय स्वर्गीय सतीश चंद्र मिश्रा जी की जयंती के अवसर पर ब्राह्मण महासभा सहरसा की ओर से देव रिज़ॉर्ट में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके महान व्यक्तित्व और समाज के प्रति योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा सहरसा के वरिष्ठ अभिभावक मधुकांत झा, प्रमंडलीय संयोजक रमण झा, अध्यक्ष डब्बू मिश्रा, महासभा के आधार स्तंभ पारस झा, सुमन समाज, प्रभाकरण देव, युवाओं के बीच लोकप्रिय सुदीप सुमन, रौशन माधव मनखुश, रौशन चौधरी, शिवम, सुशील, आशीष, राहुल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सतीश चंद्र मिश्रा के जीवन और उनके व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी रहा है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान “स्वर्गीय सतीश चंद्र मिश्रा अमर रहें” के नारों से पूरा माहौल भावुक हो उठा।

ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने उनके विचारों और सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ नमन किया।

Post a Comment

0 Comments