सत्तरकटैया (सहरसा): सहरसा जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत ओकाही गांव में सोमवार की सुबह छठ महापर्व के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। छठ घाट पर पोखर में स्नान करने गई एक व्रती महिला की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं मृतका के परिवार में कोहराम मच गया।
स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबी महिला
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह महिला छठ घाट पर स्नान करने के लिए पोखर में उतरी थी। इसी दौरान वह अनजाने में गहरे पानी की ओर चली गई और डूबने लगी। महिला को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने महिला का शव पोखर से बाहर निकाला। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

0 Comments