Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Anant Singh के बाहर आते कहा- हम बरी तो Lipi Singh दोषी , उन्हें भी जेल जाना चाहिए।

बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह एके-47 और बुलेट प्रूफ जैकेट मामले में आज सुबह सुबह जेल से रिहा हो गए हैं। पटना हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया था। जेल से बाहर आते ही उन्होंने आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह पर निशाना साधते हुए उनके खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की है। अनंत सिंह ने बाढ़ की तत्कालीन ASP आईपीएस लिपि सिंह पर उन्हें झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 'अगर मैं बेवजह इतने दिन जेल में रहा तो उन्हें भी जेल जाना चाहिए।'


लिपि सिंह पर उखड़े अनंत सिंह

साल 2015 में आईपीएस लिपि सिंह के नेतृत्व में अनंत सिंह के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई हुई थी। उनके घर से एके-47 राइफल, गोलियां और बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद हुआ था। लेकिन अब पटना हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया है। इसके बाद शुक्रवार को अनंत सिंह को बेऊर जेल से रिहा कर दिया गया। रिहा होने के बाद उन्होंने मीडिया से भी बात की।


Post a Comment

0 Comments