
सहरसा, 23 अगस्त 2024: मातृ समन्वय संगठन द्वारा कोलकाता में हाल ही में हुए एक जघन्य बलात्कार कांड के खिलाफ सहरसा में एक विशाल आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च ने स्थानीय वीर कुंवर सिंह चौक से लेकर शंकर चौक तक शहर की सड़कों को हिला दिया। महिलाओं और पुरुषों की एक बड़ी संख्या ने इस मार्च में भाग लिया, जिसमें स्थानीय संगठनों और समाजसेवियों ने भी अपना समर्थन व्यक्त किया।
इस मार्च के दौरान डॉ. शालिनी ने कहा कि अब वह वक्त चला गया है जब महिलाएं अपने ऊपर हुए अत्याचार का बदला लेने के लिए किसी के ऊपर निर्भर रहती थी अब हम सभी महिलाओं को स्वयं खुद उठकर अपने ऊपर हुए अत्याचार का प्रतिकार करने के लिए आगे आना होगा और महिलाएं दुर्बल नहीं बल्कि सबल है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा ने कहा कि कोलकाता में हुए इस जगह ने अपराध को जिस प्रकार से वहां की सरकारों ने संरक्षण देते हुए बढ़ाने का प्रयास किया है यह निसंदेह यह दर्शाता है की बंगाल में सत्ता पोषित गुंडों के द्वारा ममता बनर्जी की सरकार में कई महिलाओं के साथ इस प्रकार के दुर्व्यहार की घटना घटित हुई होगी जिसे सत्ता में बैठे हुए लोगों ने दबा दिया। वहीं रानी गुप्ता और नेहा गुप्ता ने कहा की कुछ दिन पहले संदेशखली की घटना ने भी यह साबित कर दिया था कि बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अब बंगाल की महिलाओं को सत्ता पोषित गुंडों से अपनी सुरक्षा करने के लिए अपने जान माल की रक्षा करने के लिए अपनी इज्जत और आबरू बचाने के लिए एकजुट होना होगा और मिलकर उसका प्रतिकार करना होगा ।अब बंगाल में महिलाओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए हम सबों को पूरे देश की महिलाओं को एकजुट होकर उन्हें यह बताना होगा कि देश की एक-एक महिलाएं आप लोगों के साथ खड़ी है इन सत्ता पोषित गुंडो को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कीजिए।
डॉ.जितेंद्र सिंह ने कहा कि जब डॉक्टर सुरक्षित नहीं है तो आप समझ सकते हैं कि आम जनता का क्या हाल हुआ होता होगा। समाज के चौथे पिलर के रूप में डॉक्टर ही रहते हैं जो अपनी सेवाओं को हमेशा देते हैं भारतीय समाज में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है। जब भगवान ही सुरक्षित नहीं है तो आप समझ सकते हैं बंगाल में महिलाओं की बच्चों की और आम नागरिकों की क्या स्थिति रही होगी।आज का यह कार्यक्रम वीर कुंवर सिंह चौक से होते हुए शंकर चौक पर एक सभा के रूप में तब्दील हो गई तथा कई वक्ताओं ने इस अत्याचार के खिलाफ अपनी बातों को रखा इस कार्यक्रम में रानी गुप्ता नेहा देवी ममता देवी सोनी देवी मधु भगत पायल शाह स्वास्तिक शाह धर्म जागरण के सागर कुमार नन्हे सुजीत सान्याल विजय बसंत संगम सिंह हरिओम सिंह त्रिदिव सिंह युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा गौतम कुमार रंजीत कुमार दास सुरेश प्रसाद गुप्ता संतोष गुप्ता राकेश कुमार विद्यार्थी परिषद के मनोज चौधरी राजदेव कुमार नितेश यादव अमित आकर्षण राकेश रोशन साहेब कुमार सूचित कुशवाहा भारत कुमार विश्व हिंदू परिषद के पिंपल सिंह प्रशांत सिंह राजू विजय बसंत प्रदीप सिंह हरिओम सिंह कुमार अमर ज्योति बल्लू झा मोनू महाकाल रोहन सिंह रितेश गुप्ता रितेश मिश्रा रूपक राय धर्मवीर कुमार कृष्ण कुमार विशाल यादव गणेश कुमार यादव आदि उपस्थित थे।
Video
0 Comments