Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

आपक एक लाइक और व्यू बदल सकता है, सहरसा के बेटे जय की तकदीर

सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के रहुआ निवासी जय कुमार ने सारेगामापा का कुछ दिन पहले मुंबई में आयोजित चौथे और अंतिम ऑडिशन राउंड में सफल होकर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। जय कुमार मधेपुरा जिले के जनता हाई स्कूल चौसा के संगीत शिक्षक जटेश कुमार झा और गृहिणी देवता देवी के छोटे बेटे हैं। 

सामाजिक कार्यकर्त्ता अनंत कुमार रोशन झा ने बताया की जय फ़िलहाल सारेगामापा के ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर लाइक और व्यूज  के मामले में पांचवें नंबर पर है जिन्हे प्रथम स्थान पर लाने के लिए लाइक और व्यूज की काफी जरुरी है साथ हीं उन्होंने कहा कोशी छेत्र का पुरे भारत में मान बढ़ाने के लिए इतनी छोटी सी सहयोग तो सभी को करना चाहिए 

सामाजिक कार्यकर्त्ता अनंत कुमार रोशन झा से चंद्रा टाइम्स के बातचीत के दौरान उन्होंने बताया की  जय सबसे पहले उसने लिटिल चैम्प्स में ऑडिशन दिया था, लेकिन सफल नहीं हो पाया। वर्ष 2022 में इंडियन आइडल का ऑडिशन दिया और फर्स्ट राउंड तक पहुंचा। वर्ष 2023 में सारेगामापा में ही ऑडिशन दिया और थर्ड राउंड के बाद आगे नहीं जा पाया। अब पुनः सारेगामापा में ऑडिशन देकर मेगा ऑडिशन के लिए चयनित हुआ है।

आखिर कैसे हो सकता है आपसे जय का सहयोग 

01. निचे दिए हुए लिंक पर जाकर क्लिक करें 

< Video Link > 


02. फिर लाइक का बटन दबाएं साथ हीं आपको जय का परफॉरमेंस केसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं 


Post a Comment

0 Comments