सहरसा। सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। नगर निगम वार्ड नंबर-46 निवासी और सहरसा सिविल कोर्ट के वकील पंकज कुमार (32) की गुरुवार रात करंट लगने से मौत हो गई।
घटना उस समय हुई जब पंकज कुमार अपने घर के आंगन में पानी की मोटर की जांच कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वे बिजली की चपेट में आ गए और मौके पर ही मूर्छित होकर गिर पड़े। परिवार वालों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक पंकज कुमार, चुलाय राम के बड़े बेटे थे और सहरसा सिविल कोर्ट में एडवोकेट के रूप में कार्यरत थे। उनकी असमय मौत से न केवल उनके परिवार में बल्कि वकालत जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
पंकज अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं—8 साल की बेटी और 6 एवं 4 साल के दो बेटे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों और सहयोगी वकीलों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।
0 Comments