पटना। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बिहार शाखा की ओर से बुधवार को पटना स्थित IMA भवन में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ए.के.एन. सिन्हा की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। समारोह के मुख्य अतिथि पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संदीप कुमार थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर IMA बिल्डिंग ट्रस्ट पटना की ओर से चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 12 डॉक्टरों को डॉ. ए.के.एन. सिन्हा राष्ट्रीय सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में सहरसा के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. भुवन कुमार सिंह का नाम भी शामिल है। इसके अलावा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्याणी सिंह को भी यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मानित होने वाले अन्य प्रमुख चिकित्सकों में पद्मश्री डॉ. सी.पी. ठाकुर, पद्मश्री डॉ. एस.एन. आर्य, पद्मश्री डॉ. गोपाल प्रसाद सिंह, पद्मश्री डॉ. शांति रॉय, डॉ. सुरेंद्र कुमार सिन्हा, डॉ. ए.ए. हई, डॉ. शालिग्राम विश्वकर्मा, डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. सच्चिदानंद कुमार और डॉ. अमरेंद्र कुमार शामिल हैं।
समारोह का उद्घाटन न्यायमूर्ति संदीप कुमार द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव रंजन ने किया। अंत में IMA बिहार के मानद सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस भव्य समारोह में राज्य IMA अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार यादव, डॉ. कैप्टन वी.एस. सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अजय कुमार, डॉ. हरिहर दीक्षित, डॉ. संजीव रंजन कुमार सिंह, डॉ. मानवेंद्र कुमार सहित राज्यभर के 100 से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया।
यह सम्मान समारोह न केवल बिहार में चिकित्सा क्षेत्र के प्रति समर्पित डॉक्टरों के योगदान को मान्यता देने का एक माध्यम बना, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी साबित हुआ।
0 Comments