Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : सहरसा : ब्रह्माकुमारीज के प्रशासनिक सेवा अभियान में अधिकारियों ने लिया आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव

सहरसा : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सह संस्थान राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के प्रशासक सेवा प्रभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से प्रशासकों की सेवा हेतु निकला विशेष अभियान बिहार के विभिन्न जिलों में सेवाएं देता हुआ सहरसा पहुंचा। यहां प्रेक्षागृह, इलेक्ट्रिसिटी ऑफिस, नगर निगम तथा एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

अभियान में शामिल मुख्य प्रेरक वक्ता ज्योति बहन ने कहा कि जीवन में तनावमुक्त और प्रसन्न रहने के लिए हमें अंग्रेज़ी के ‘WATCH’ शब्द को अपने जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने बताया कि ‘W’ अर्थात Words – हमारे शब्द मधुर, संतुलित और मर्यादित हों। ‘A’ अर्थात Action – हमारे कर्म सकारात्मक और प्रेरणादायक हों। ‘T’ अर्थात Thoughts – हमारे विचार शुद्ध, सकारात्मक और शक्तिशाली हों। ‘C’ अर्थात Character – चरित्र उच्च आदर्शों पर आधारित और निष्कलंक हो। ‘H’ अर्थात Habits – अच्छी आदतें हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करती हैं और इनका ध्यान रखना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि “मैं आत्मा हूं” की स्मृति हमें आत्म-नियंत्रण प्रदान करती है, जिससे हम जीवन में एक श्रेष्ठ प्रशासक की भूमिका निभा सकते हैं। इस कार्यक्रम में स्नेहा बहन ने सभी को राजयोग मेडिटेशन द्वारा आंतरिक शांति का अनुभव कराया। कार्यक्रम का संचालन भास्कर भाई ने किया।

सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस आयोजन को प्रेरणादायक बताते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में उतारने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में अभियान में शामिल सभी अतिथियों का सम्मान समारोह ब्रह्माकुमारीज केंद्र, बंगांव रोड स्थित परिसर में आयोजित किया गया, जहां सभी का अभिनंदन किया गया।



Post a Comment

0 Comments